
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के कोतवाली क्षेत्र के नयागांव उर्फ हमीदाबाद के प्राथमिक विद्यालय में दो छात्राओं के बीच कुछ दिन पहले हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल कक्षा छः की 10 वर्षीय छात्रा मिस्ठी ने बुधवार को मेरठ के निजी अस्पताल में दम तोड़ गिया. परिजनों ने दूसरी छात्रा पर पेट और सीने में लात मारने का आरोप लगाया है. नयागांव की रहने वाली बच्ची के पिता पवन ने बताया कि उनकी बेटी मिस्टी गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा छह में पढ़ती थी. 28 अक्तूबर को वह स्कूल गई थी.
क्लास 5 की छात्रा से हुई थी लड़ाई
आरोप है कि स्कूल में कक्षा पांच की एक छात्रा से उसका विवाद हो गया. कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट होने लगी. इस दौरान मिस्टी जमीन पर गिर गई. आरोप है कि दूसरी छात्रा ने उसके पेट और सीने में लात मारी, डिससे उसे गंभीर चोटें आईं. स्कूल से घर पहुंचे पर मिस्टी ने परिवार को घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था. बुधवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.