
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उनका लक्ष्य लोगों के जीवन पर स्थायी और सकारात्मक प्रभाव छोड़ना है और उन्होंने अपने पूर्ववर्ती सिद्धारमैया सहित किसी का भी बुरा नहीं चाहा. सिद्धरमैया का यह बयान दोनों नेताओं के बीच मतभेद की अटकलों के बीच आया है. शिवकुमार ने 11 नवंबर को शोधकर्ता रम्या की पुस्तक ‘चलिसुवा बांडे’ (द मूविंग रॉक) के विमोचन के अवसर पर कहा कि उन्होंने सिद्धारमैया के साथ काम किया है और उनका उन्हें या किसी अन्य को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है.
उनके कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने कहा, “अपने कार्यकाल के दौरान मैं ऐसे काम करूंगा जो लोगों के दिलों में जगह बना पाए. मैं किसी का बुरा नहीं चाहूंगा. मैंने सिद्धारमैया के साथ काम किया है. मैं ऐसा इंसान नहीं हूं जो उनका या किसी और का बुरा चाहे. भविष्य में भी मैं किसी का बुरा नहीं चाहूंगा. यह मेरा संकल्प है.”
ये टिप्पणियां शिवकुमार द्वारा 9 नवंबर को उनके और सिद्धारमैया के बीच मतभेदों की अटकलों को खारिज किए जाने के बाद आई हैं. उन्होंने कहा था कि दोनों के बीच किसी भी तरह का, छोटा या बड़ा, कोई मतभेद नहीं है. अपने राजनीतिक सफर पर बात करते हुए शिवकुमार ने कहा कि राजनीति में आगे बढ़ना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि इसके लिए धैर्य, लगन और आलोचनाओं को सहने की क्षमता की जरूरत होती है.
