
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद की पार्टी साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी. दोनों ही नेताओं के बीच करीब ढाई घंटे तक बैठक चली है. इस दौरान तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई है. गठबंधन का नाम ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’ रखा गया है. चंद्रशेखर आजाद गठबंधन का चेहरा होंगे और सीएम पद के उम्मीदवार भी होंगे. गठबंधन करीब 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. इसमें से 100 सीटों पर आजाद समाज पार्टी और 50 सीटों पर ओवैसी की पार्टी चुनाव लड़ेगी. 26 नवंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में होने वाली रैली में ओवैसी शामिल होंगे.
